CM Vishnudev Sai on Chhattisgarh Development: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। अपनी इसी मुहिम के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लागू किया गया है। सीएम विष्णुदेव साय बीते दिन बिलासपुर उद्योग संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के संबोधन में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य में उद्योग छत्तीसगढ़ के विकास और अर्थव्यवस्था में इंजन की तरह है। छत्तीसगढ़ के विकास में यहां के उद्योगों का बड़ा योगदान है।
सिंगल विंडो सिस्टम 2.0
सीएम विष्णुदेव साय ने समारोह में कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में यहां के उद्योगों का बड़ा योगदान है। राज्य सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 लागू किया गया है। इस योजना से व्यापारियों को बेहतर माहोल में उद्योग स्थापित करने में कोई परेशानी नहीं होती, उनकी सारी परेशानी दूर हो जाती है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर 1 नवबंर को राज्य का विजन डाक्यूमेंट लांच किया जाएगा। इसमें नई उद्योग नीति को लेकर काफी कुछ होगा, प्रदेश के विकास के लिए जरुरी होगा।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता ने जहर खाकर दी जान, परिवार के 4 लोगों की भी मौत; क्या है वजह?
आदिवासी क्षेत्रों का विकास
सीएम विष्णुदेव साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली, कोयला, लीथियम, पानी, हीरा, लौह, टीन समेत कई तरह के खनिज भंडार मौजूद है। राज्य में वन संसाधन के साथ वनोपज भी है। इसके अलावा बस्तर में इमली और जशपुर क्षेत्र में टमाटर का बड़े लेवल पर उत्पादन होता है। इससे आदिवासी क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए बहुत स्कोप है, इसके अलावा छतीसगढ़ सरकार उद्योगों को जो सुविधाएं दें सकती है, वह भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान सीएम साय ने पदाधिकारियों से कहा किआपके हाथों में हुनर और ताकत है। इसलिए आपको छत्तीसगढ़ के विकास और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान जरूर देना चाहिए।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines