Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार की शाम बिलासपुर पहुंचे। यहां उन्होंने अरपा रिवर व्यू पर बने ‘श्री रामसेतु मार्ग’ का लोकार्पण किया। इस दौरान खूब आतिशबाजी हुई और लेजर शो के जरिए श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण का जश्न मनाया गया। इसके साथ ही यहां पर 10 हजार दीपक जलाएं गए और अरपा नदी में छोड़े गए। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य की की न्यायधानी कही जाने वाली बिलासपुर के विकास के लिए आज दिन बड़ा महत्वपूर्ण है।
‘श्री रामसेतु मार्ग’ का लोकार्पण
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव ने अरपा रिवर व्यू पर बने ‘श्री रामसेतु मार्ग’ के बारे में बात करते हुए कहा कि ‘श्री रामसेतु मार्ग’ का निर्माण अरपा नदी के दांयी तरफ किया गया है। यह रास्ता अरपा उत्थान और तट संवर्धन प्रोजेक्ट का एक हिस्सा। इस सड़क के निर्माण में 49 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत लगी है। इससमें डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट, फ़ुटपाथ, रिटेनिंग वॉल और सौंदर्यीकरण का काम शामिल है। इस सड़क के लोकार्पण से शहर के ट्रैफिक को सुगम तरीके से चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें:CG: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में BJP की जीत पर CM विष्णदेव साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
बिलासपुर को मिली विकास कार्यों की सौगात
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि बिलासपुर को आज कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन सभी विकास कार्यों से बिलासपुर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। इससे शहर के नागरिक सुविधाओं का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य के अनुरूप विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में इस शहर को बेहद खास भूमिका निभानी है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने मल्हार महोत्सव को बिलासपुर में फिर से शुरू करने की बड़ी घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने इस महोत्सव के लिए 20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान करने जाने की बात कही है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
17 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
24 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines