Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात बिना रुके काम कर रहे हैं। सीएम साय इस बात को बखूबी जानते हैं कि प्रदेश और देश का भविष्य बच्चों पर निर्भर है, इनके ज्ञान और कला का विकास ही देश का विकास कर सकता है। इसलिए सीएम साय ने रायपुर में कला केन्द्र का लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि इस कला केन्द्र में बच्चों को अपनी कला के लिए एक नया मंच मिलेगा। यहां बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 श्रेणियों में ट्रेनिंग करने की व्यवस्था मिलेगी।
सीएम साय ने किया कला केन्द्र का लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकार्पण करते हुए कहा कि इसके जरिए बड़े-छोटे सभी कलाकारों को अपनी प्रतिभा को और निखारने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केन्द्र को एक सुंदर भवन के रूप में विकसित किया गया है। इस दौरान सीएम साय ने कला की अलग-अलग विधाओं के लिए गए रूम्स का अवलोकन करते हुए कलाकारों और ट्रेनर्स से मुलाकात की और उनके साथ फोटो क्लिक करवाई। इस साथ ही सीएम साय और डिप्टी सीएम अरूण साव ने क्ले-आर्ट के बाल कलाकार मास्टर आदित्य वर्मा से मुलाकात की और उनकी काफी सराहना की।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ ‘महतारी वंदन योजना’ की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- महिलाएं सशक्त होंगी, तो देश मजबूत होगा
ये सब सीखने का मिलेगा मौका
बता दें कि यह कला केंद्र रायपुर के इंटरनेशनल लाइब्रेरी के पीछे बनाया गया है। इस कला केंद्र में छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक को मूर्तिकला, शास्त्रीय नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रम, हारमोनियम, ड्राइंग, गायन, वेस्टर्न डांस, की-बोर्ड और तबला वादक जैसे कलाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines