Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सीएम साय ने कहना कि किसी भी प्रदेश के विकास का भार बच्चों- युवाओं के कंधे पर होता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह बच्चों और युवाओं को पूरा स्पोर्ट करें। इसी मुहिम के तहत सीएम विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के आरंग में 8 करोड़ रुपये की लागत से बना 5 कन्या छात्रावासों का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम साय ने छात्रावास के लोकार्पण पर सभी छात्राओं को शिक्षा विकास का मूल मंत्र दिया है।
शिक्षा विकास का मूल मंत्र
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि इन हॉस्टल के जरिए से अनुसूचित जाति वर्ग की लड़कियों के जीवन में सुधार आएगा। सीएम साय ने कहा कि अब हमारी अनुसूचित जाति की बेटियां सुविधापूर्ण तरीके से अपनी शिक्षा को पूरा कर पाएंगी और अच्छी तरह पढ़-लिखकर अपने माता-पिता और हमारे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इसके दौरान सीएम साय ने छात्राओं को शिक्षा विकास का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल नौकरी पाने का जरिया नहीं है बल्कि एक आदर्श समाज की नींव है। किसी भी काम को बेहतरीन तरीके करने के लिए शिक्षा बहुत ही ज्यादा अहम है।
यह भी पढ़ें: राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस पर CM साय ने कसा तंज, बोले- किया बड़ा पाप
सीएम साय की घोषणा
इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के सरकार के बारे में बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल डॉ. रमन सिंह की सरकार रही। इन 15 सालों में प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए अनेक काम किए गए। उस समय राज्य के शैक्षणिक संस्थान देश के टॉप में शामिल थे। उसी का रिजल्ट है कि आज प्रदेश में 10 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज हैं। इस दौरान सीएम साय ने प्रदेश के सभी हॉस्टल, छात्रावासों में 2 हजार सीटों की वृद्धि करने की घोषणा की। इस मौके पर विधायक गुरू खुशवंत साहेब की मांग पर भण्डारपुरी गुरुद्वारा परिसर के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये की मंज़ूरी भी दी गई।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines