CM Vishnudev Sai Hit Back on Congress: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण के साथ संपन्न हो गया है। इसके बाद भी प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। वहीं इसके साथ कांग्रेस और भाजपा नेताओं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी जारी है। हाल ही में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ओडिशा दौरे सावल उठाते हुए भाजपा और बीजेडी को मौसेरे भाई बताया था। कांग्रेस के इस बयान पर अब छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने पटलवार किया है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के इस बयान का कोई अर्थ नहीं है।
सीएम विष्णुदेव साय का पलटवार
कांग्रेस के ओडिशा में बीजेपी और बीजेडी मौसेरे भाई वाले बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस के इस बयान का कोई अर्थ नहीं है। अब कांग्रेस पूरे देश में जनता का विश्वास खो चुकी है। इसके साथ ही सीएम साय ने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को सैलजा के लोकसभा भेजने के बारे में भी बताया। सीएम साय ने कहा कि भाजपा के मंत्रीगण, प्रभारीगण, सभी ओडिशा और झारखंड समेत सभी जगहों पर जाकर पार्टी के लिए प्रचार का काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की दुर्गति को पूरा देश देख रहा’, राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर भड़के CM विष्णुदेव साय
भूपेश बघेल पर सीएम साय का तंज
इसके साथ ही सीएम साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के रायबरेली दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह तो पहले भी कई प्रदेशों में चुनाव का प्रभार संभाल चुके हैं। लेकिन कहीं भी उन्हें सफलता नहीं मिली है। इस बार उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे बड़े प्रांत में मात्र दो सीटों का प्रभार दिया गया है, जहां कांग्रेस पर जीती थी। ऐसा तो नहीं है कि वह गए हैं और बड़ी कामयाबी हासिल की है।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
7 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
10 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
14 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
14 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
16 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
17 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
18 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
18 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines