CM Vishnudev Sai Help Disabled Girl: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी संवेदनशीलता को लेकर प्रदेश की जनता के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। एक बार फिर से सीएम साय अपनी संवेदनशीलता के लिए खबरों की सुर्खियों में छा गए हैं। दरअसल, सीएम साय ने एक दिव्यांग बच्ची के इलाज के लिए आधिकारियों को आर्थिक सहायता के निर्देश दिए। साथ ही खुद भी बच्ची को इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये का चेक दिया है। यह सब सीएम विष्णुदेव साय के जनदर्शन के कार्यक्रम में हुआ।
दिव्या के हाथ का ऑपरेशन
सीएम विष्णुदेव साय हर गुरुवार को जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जिसमें वह प्रदेश के लोगों से सीधे मुलाकात करते हैं। इसी जनदर्शन कार्यक्रम में दोहत राम विश्वकर्मा अपनी 10 साल की दिव्यांग नातिन दिव्या विश्वकर्मा को लेकर पहुंचे। दोहत राम विश्वकर्मा ने सीएम साय से मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई। दोहत राम ने बताया कि उसकी नातिन दिव्या के हाथ में विकृति है। डॉक्टर का कहना है कि दिव्या हाथ ऑपरेशन करके ठीक किया जा सकता है। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत खराब होने के कारण बच्ची का इलाज नहीं हो पा रहा है।
यह भी पढ़ें: 1-2 दिन नहीं 10 साल से छुट्टी पर अफसर! अब SDM ने लिया कड़ा एक्शन
सीएम साय का अधिकारियों को निर्देश
यह सुनते ही सीएम साय ने तुरंत बच्ची को मंच में बुलाया उसके परिजनों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद सीएम साय ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए लड़की के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए कहा है। निर्देश देने के एक घंटे के भीतर खुद सीएम साय ने बच्ची को इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये का चेक दे दिया। दिव्या के पिता त्रिवेंद्र ग्राम कनेचूर भानुप्रतापपुर जिले के बैजनपुरीके ग्राम कनेचूर के रहने वाले है। पूरा परिवार खेती किसानी का काम करता है, इसलिए इलाज का इतना बड़ा खर्च वह नहीं उठाने में सक्षम नहीं है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
4 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
8 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
8 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
11 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
13 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
18 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
18 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
32 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
35 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines