Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी के साथ कानून व्यवस्था को लेकर खास बैठक की। इस बैठक में सीएम साय सीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। इस बैठक में सीएम साय ने सभी कलेक्टर और एसपी को प्रदेश में सरकारी योजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्देश दिए हैं।
सीएम साय का जिला कलेक्टरों को निर्देश
बैठक में सीएम साय ने आधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार और भारत सरकार द्वारा कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे में आप लोगों का काम है कि इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। सीएम ने कहा कि सभी जिला कलेक्टर को यह ध्यान रखना होगा कि जिला प्रशासन द्वारा सभी लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इस काम किसी भी तरह की कोई भी कोताही, लापरवाही और ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री बनने के 3 महीने बाद CM हाउस में विष्णुदेव साय का गृह प्रवेश, 11 की 11 सीटें जीतेगी भाजपा के लगे नारे
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर क्या बोले सीएम साय?
इसके साथ ही सीएम साय ने प्रदेश के सभी एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रदेश सरकार की छवि कलेक्टर-एसपी के कार्य से बनती है। अगर कलेक्टर-एसपी राज्य की जनता के लिए अच्छे काम करते हैं तो लोग उनकी तारीफ हमसे करते हैं। इसके साथ सीएम साय ने कहा कि कुछ दिनों पहले ही पुलिस अधीक्षक कांफ्रेस में दिए गए निर्देशों का पालन जमीन पर देखने को मिला। यह एक अच्छी चीज है, लेकिन अभी भी पुलिस विभाग में और कसावट लाने की जरूरत है। राज्य में कानून व्यवस्था को इस तरह से स्थापित करना होगा कि अपराधियों में कानून का भय हो और आम नागरिकों में कानून को लेकर न्याय का विश्वास हो।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines