Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते दिन मुख्यमंत्री निवास पर पुलिस विभाग की एक समीक्षा बैठक बुलाई। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में विष्णुदेव साय ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रहनी चाहिए।
नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश
बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में पुलिस को स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पैनी नजर रखनी होगी। उन्होंने इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर विचार करने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरुरी है। पुलिस को गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही करनी होगी।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा MSMEs मंत्रालय, CM विष्णुदेव साय ने दिया आश्वासन
नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा
इसके साथ ही राज्य के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि रात में नियमित रूप से क्षेत्रों में पुलिस की गश्त होनी चाहिए। इन इलाके में पुलिस के आला अफसर को भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करना चाहिए। साथ ही इन क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। इसके अलावा राज्य के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट के साथ ही बाकी के संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
19 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines