Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने संवेदनशील व्यवहार के लिए लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। वह अक्सर अपने संवेदनशीलता के चलते लोगों की समस्याओं को भाप लेते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने शनिवार को किया है। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय से आज उनके रायपुर निवास कार्यालय में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ की आश्रित महिलाओं ने मुलाकात की। इस दौरान इन लोगों ने सीएम विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सीएम साय ने सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है। यहां किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।
सीएम विष्णुदेव साय ने पूरी की मांग
दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ की आश्रित महिलाओं का कहना है कि वह लंबे समय से संघर्ष कर रही थीं, लेकिन आज उन्हें सम्मान मिला है। क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनकी पीड़ा समझी और उन्हें बड़ी राहत दी। बता दें कि 16 अक्टूबर को मंत्रिपरिषद की बैठक में सीएम विष्णुदेव साय और बाकी की कैबिनेट ने दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति का फैसला लिया था। मालूम हो कि दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: ‘अपराधों पर रोक के लिए सख्ती से की जाए कार्रवाई’, बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस को CM विष्णुदेव साय का निर्देश
300 दिनों तक आंदोलन बाद भी खाली थे हाथ
संघ के सदस्यों ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की तरफ से पिछली सरकार के कार्यकाल में 300 से अधिक दिनों तक लगातार आंदोलन किया गया था। इसमें उन्होंने अलग-अलग तरीके से सरकार सामने प्रदर्शन किया और अपनी मांगे रखी थी। लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी परिणाम उनके हक में नहीं आया। लेकिन साय सरकार ने उनकी परेशानी समक्षी और लंबे समय बाद उन्हें न्याय मिला।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
6 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
20 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
23 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
26 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
26 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
29 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
30 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines