हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CAA लागू होने पर छत्तीसगढ़ CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह को दी बधाई, बोले- यह फैसला बहुत खास

CM Vishnudev Sai on CAA: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश में CAA लागू होने पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इस फैसले को बहुत खास बताया है।

विज्ञापन
CAA लोगू होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार को दी शुभकामनाएं

CM Vishnudev Sai on CAA: केंद्र सरकार द्वारा भारत में 11 मार्च 2024 (सोमवार) को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार के इस फैसले ने पूरे देश में खलबली मचा दी, जहां विपक्षी पार्टी सरकार के इस फैसले से नाराज है। वहीं देश में CAA लागू होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कई जगहों से बधाई मिल रही हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को CAA लागू होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम साय ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

सीएम साय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के CAA की अधिसूचना के तहत अब भारत के 3 पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी। सीएम साय ने आगे कहा कि पीएम मोदी के इस दृढ़ संकल्प से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए अल्पसंख्यक लोगों की एक बड़ी परेशानी दूर हो गई है। CAA लागू होने से इन देशों में उत्पीड़न के शिकार हुए अल्पसंख्यक लोगों को भारत में राष्ट्रीय नागरिकता के साथ संबल मिलेगा। इसके साथ उन्हें वो सारी सुविधाएं दी जा सकेगी जो एक भारतीय नागरिक को मिलती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में ये 2 IT कंपनियां लगाएगी यूनिट, CM साय कंपनियों को सौंपेंगे एरिया का आवंटन आदेश

CAA के फैसले को किया नमन 

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि वह पीएम मोदी और उन सभी लोगों के साहस को नमन करते हैं, जिन्होंने धार्मिक उत्पीड़न के बावजूद अपना धर्म नहीं बदला। पड़ोसी देशों से आए अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता नियमों के कारण भारत में रहने के बाद भी यहां की नागरिकता नहीं मिल पा रही थी। ऐसे लोगों की पीड़ा को संवेदनशीलता से समझते हुए मोदी सरकार ने सिटीजनशिप एमेंडमेंट एक्ट (CAA) लेकर आए। सीएम साय ने कहा कि मोदी जी का यह इन अल्पसंख्यक लोगों के जख्मों में मरहम का काम करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola