CM Vishnudev Sai on Women Empowerment: आज पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस खास मौके पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को बधाई दी। महिलाओं को इस खास दिन की शुभकामनाएं देते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति और ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है, ताकि समाज में उनके सशक्तीकरण को सही बढ़ावा दिया जा सके। पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लैंगिक समानता देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसके साथ ही सीएम साय ने कहा कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प हम बिना महिला सशक्तीकरण के पूरा नहीं कर सकते हैं।
विकसित भारत के लिए महिला सशक्तीकरण
सीएम साय ने आगे कहा कि साल 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बड़े स्तर पर बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के समावेशी विकास के लिए रोड मैप तैयार किया गया है। इस रोड मैप का पहला पॉइंट महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए प्रदेश में महतारी वंदन योजना शुरू की गई है। इस योजना की पहली किस्त मार्च में ही महिलाओं को दी गई। इस योजना के तहत सरकार महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार में डालेगी।
यह भी पढ़ें: मेरे सिर मारी थी गोली, लड़खड़ाती जुबान से जांबाज ने सुनाई बहादुरी की कहानी, सुनकर भावुक हुए CM साय
महिलाओं के साथ साय सरकार
सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश के विकास में महिलाओं को भागीदारी को बढ़ाते हुए सरकार ने राज्य की महिला समूहों को रेडी-टू-ईट निर्माण जिम्मेदारी सौंप दी। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिल रहा है और उनका आर्थिक विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प है कि वह महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सुरक्षा प्रदान करें। इसी के लिए महिला और बाल विकास के बजट को करीब दोगुना से ज्यादा बढ़ा दिया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 day agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines