Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनने के 3 महीने बाद अब जाकर सीएम विष्णुदेव साय का सीएम हाउस में गृह प्रदेश हुआ है। सीएम हाउस में अंदर जाने से पहले सीएम साय ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन भी रखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम साय ने बताया कि उन्होंने अपने 3 महीने कार्यकाल में अपनी 20 गारंटियों में 14 गारंटियों पूरा कर दिया है। वहीं इस बीच भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी और लोकसभा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन ने जोश के साथ कहा कि लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा जीतेगी।
सीएम साय का 3 महीने का कार्यकाल
अपने संबोधन में सीएम साय ने कहा कि आज से ठीक 3 महीने पहले, 13 दिसंबर 2023 को हम लोगों ने शपथ ली थी। सीएम साय ने बताया कि उनकी सरकार ने 3 महीने के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास से वंचित रहे 18 लाख गरीब लोगों को योजना के तहत घर बनवाने की स्वीकृति दी, जिसका फायदा प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 24 लाख किसानों को 3,716 करोड़ रुपये का 2 साल का बकाया बोनस दिया गया। वहीं किसानों ने समर्थन मूल्य में धान खरीदा गया, जिसके लिए प्रदेश के किसानों को 13,320 करोड़ रुपये दिए गए।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी भारत पेट्रोलियम, CM साय ने बताया क्या है प्रोजेक्ट?
राज्य की माहिलाओं को बनाया सशक्त
सीएम साय ने कहा कि उनकी सरकार ने इन 3 महीनों के अंदर राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की और उसे काम में लाई। आज प्रदेश की 70,12,600 बहनों और माताओं के खाते में योजना की पहली किस्त पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य के लोगों को रामलाल दर्शन योजना के तहत सरकार की तरफ से अयोध्या के राम मंदिर की यात्रा करवाई जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
2 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
15 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
18 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
22 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
22 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
24 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
25 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
25 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines