CM Vishnudev Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई। इस कैबिनेट बैठक में मंत्रिपरिषद ने राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और फैसले लिए। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को सही ढ़ंग से पूरा करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में कैबिनेट ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए ‘कृषक उन्नति योजना’ लागू करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के संशोधन का अनुमोदन भी किया गया।
किसानों को लेकर बड़ा फैसला
कैबिनेट ने राज्य के किसानों की आय और फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए ‘कृषक उन्नति योजना’ लागू करने का फैसला किया है, जिसकी शुरुआत खरीफ 2023-24 से की जाएगी। वहीं चावल उपार्जन के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार से एक एमओयू साइन किया है। इसके साथ बैठक में कैबिनेट ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदियों) की सम्मान निधि को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। वहीं, सरकार ने इसकी बकाया राशि भी देने के लिए कहा है। इसके अलावा कैबिनेट ने सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन करने का भी निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री के अधिकारियों को सख्त निर्देश, लंबित आवेदनों का 15 दिन में करें निराकरण
मोटरयान अधिनियम में संशोधन
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने बैटरी चलने वाली गाड़ियों के नए रजिस्ट्रेशन, रजिस्ट्रेशन रिन्यू और सभी बैटरी गाड़ियों के रजिस्टर को लेकर उद्ग्रहण के लिए छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 के संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया है। इसके साथ कैबिनेट ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए पृथक विभाग का गठन, राज्य प्रवर्तित राजीव नगर आवास योजना की शर्तों को यथावत रखते हुए इसके नाम ‘अटल विहार योजना’ करने का फैसला है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य में आतंकवाद, नक्सलवाद, वामपंथी उग्रवादी जैसे खास मामलों की जांच के लिए SIA का गठन, राज्य में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ को लागू करना और केन्द्रीय योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग का गठन करना फैसला किया गया है।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines