Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर मनाया। सीएम साय ने अपने जन्मदिन की शुरुआत बगिया में सरकारी अनुसूचित जनजाति बालक आश्रम में जाकर की। यहां सीएम साय ने आश्रम के बच्चों के साथ केक मिलकर पहले केक काटा और उन्हें खिलाया। इसके बाद सीएम साय ने बच्चों के साथ काफी प्यार भरे और खुशी के पल बिताएं। इस दौरान मौके पर पद्मश्री जागेश्वर यादव भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ खाया खाना
वैसे बच्चों के लिए सीएम विष्णुदेव साय के मन का स्नेह किसी से छिपा नहीं है। आश्रम शाला के बच्चों के साथ जन्मदिन का केक काटने के बाद सीएम साय ने आश्रम में न्योता भोज आयोजित करवाया। इस दौरान सीएम साय अपने छोटे-छोटे प्रसंगों के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया। सीएम साय ने अपनी थाली की मिठाई भी अपने बगल में बैठे दोनों को दे दी। खाना खाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेवा साय ने बच्चों के साथ काफी सारी बातें की। सीएम साय ने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा। वहीं आश्राम के बच्चे भी सीएम साय को अपने बीच पाकर बेहद खुश दिख रहे थे।
सीएम साय ने बच्चों को दिया बर्थडे गिफ्ट
बच्चों के साथ केक काटने और खाना खाने के बाद, सीएम साय ने बगिया के बालक आश्रम के बच्चों को काफी सारे गिफ्ट भी दिए। सीएम साय ने बच्चों को गिफ्ट में क्रिकेट किट, बैडमिंटन, वॉलीबाल जैसे कई तरह के खिलौने और नमकीन, चिप्स जैसे पैक्ड फूड दिए।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
9 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines