CM Vishnudev Sai On Bemetara Blast Case: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। इसमें सिर्फ में एक व्यक्ति का ही शव बरामद हुआ है, बाकी के 8 लोग अभी भी लापता हैं। अब इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। सीएम साय ने कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। घटनास्थल से एक डेड बॉडी मिली है, जबकि 8 लोग अभी भी मिसिंग हैं और उनका पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम साय ने लापता लोगों के लिए कहा कि हो सकता है वह मलबे में दबे हो या फिर ब्लास्ट से उनके बॉडी क्षतिग्रस्त हो गई हो। प्रशासन के लोग इस पर काम कर रहे हैं।
सहायता राशि का घोषणा
सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि सरकार की तरफ से मृतक के परिवारों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को सरकार 50 हजार रुपये की सहायता देंगी। इसके अलावा कंपनी वाले से भी मृतक और घायलों के परिवारों की मदद करवाई जाएगी।
शूटर गैंग से 4 गिरफ्तार
इसके साथ ही सीएम साय ने शूटर गैंग के 4 सदस्यों की गिरफ्तारी पर बात करते हुए कहा कि जो अनहोनी घटना होने वाली थी, समय रहते उसका पर्दाफाश कर दिया गया। इसके लिए पुलिस के जवानों को बधाई देना चाहेंगे। जब से हम सरकार में आए हैं तो लगता है कि सब कुछ अच्छा चल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘जगह-जगह बिखरे शरीर के टुकड़े…’ बेमेतरा की विस्फोटक फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर लापता
डिप्टी सीएम अरुण साव का दौरा
इस बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रदेश के जिलों के दौरे पर निकले हुए हैं। आज वह दुर्ग, कबीरधाम और बिलासपुर जिला का दौरा करेंगे। सबसे पहले वह प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे। इसके बाद अम्लेश्वर से कबीरधाम डिप्टी सीएम साव जाएंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम कबीरधाम में भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines