Bharat Petroleum Invest Rs 100 Crore in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश में विकास के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। सीएम साय ने बुधवार (13 मार्च, 2024) को डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में नगर पालिका निगम रायपुर और भिलाई में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्रोडक्शन प्लांट की स्थापना को लेकर हुए त्रिपक्षीय समझौता किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम है। इन प्लांट्स के लिए भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड छत्तीसगढ़ में लगभग 100 करोड़ रुपये निवेश करेगी।
साइन हुआ त्रिपक्षीय समझौता
इस दौरान भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड, राज्य के नगर पालिका निगम रायपुर और भिलाई और भिलाई एंड छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल डेवलपमेंट अथॉरिटी के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ और तीनों ने MoU साइन करवाया। रायपुर और भिलाई नगर निगम में बनने वाले इस नगरीय ठोस अपशिष्ट पर आधारित कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट की क्षमता 100-150 टन प्रति दिन की होगी। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि इन प्लांट की स्थापना से प्रदेश में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से 60 हजार से अधिक लोगों को हर साल रोजगार मिलेगा। इसके अलावा कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट से उत्पादन एवं विक्रय होने पर छत्तीसगढ़ को हर साल 45 लाख रुपये GST मिलेगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने किया ‘कृषक उन्नति योजना’ का शुभारंभ, जानें किसानों के खाते में कितनी आई धान की पैमेंट
कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट की स्थापना
सीएम साय ने आगे बताया कि, इन संयंत्रों में जैविक खाद के रूप में को-प्रोडक्शन भी होगा, जिससे प्रदेश के किसानों को जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट की स्थापना राज्य में स्वच्छ शहर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही सीएम साय ने इस समझौते के लिए सभी पक्षों को शुभकामनाएं दी।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
11 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines