CM Vishnudev Sai Attended Unified Command Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार (28 जून, 2024) को रायपुर के सर्किट हाउस आयोजित यूनिफाईड कमांड की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियो की गतिविधियों में लगातार कमी आ रही है। केन्द्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के बेहतरीन तालमेल के साथ नक्सलियों के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चलाया जा रहा है। इन्हीं अभियान के कारण यह संभव हो सका है। इसके साथ ही सरकार नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत विकास कार्यों भी पूरा कर रही है। इससे सरकार पर आम जनता का विश्वास बढ़ेगा।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास
बैठक में सीएम साय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में लोगों की सुविधा के लिए सड़क, पुल-पुलियों और बाकी के सरकारी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सीएम साय ने बताया कि उन्होंने खुद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए जरूरी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: क्या आपने खाई है ये 2000 रुपये प्रति किलो वाली सब्जी! कहलाती है ‘काला सोना’
पुलिस के इंफॉर्मेशन सिस्टम होगा मजबूत
सीएम साय ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के इंफॉर्मेशन सिस्टम को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई तथा सुरक्षा बलों के कैंप में जवानों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
10 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines