राजनीति साइड में रख टीएस बाबा के घर पहुंचे CM साय, सिंहदेव के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल
Author: Pooja Mishra
Jun 24, 2024 07:25 PM IST
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर से अपने सादे स्वाभाव से लोगों के दिलों को जीत लिया है। दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम के साथ अंबिकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से खास मुलाकात की। साथ ही सीएम साय टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव के दशगात्र कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने टीएस सिंहदेव के आवास पर उनके परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान वहां पर बड़ी संख्या में बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
टीएस सिंहदेव की पत्नी का निधन
बता दें कि बीते 15 जून को पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंहदेव का निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। दिल्ली और मुंबई के अस्पतालों में उनके कैंसर का इलाज चल रहा था। 13 जून को ही उन्हें मंबई से अंबिकापुर लाया गया था। इसके बाद 2 दिन बाद ही 15 जून को उनका निधन हो गया। सीएम साय इंदिरा सिंहदेव के अंतिम संस्कार में किसी काम के चलते शामिल नहीं हो पाए थे। इसलिए वह इंदिरा सिंहदेव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान! अब रानी दुर्गावती के नाम से जाना जाएगा ये एयरपोर्ट और फ्लाईओवर
दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय ने इंदिरा सिंहदेव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह भगवान से इंदिरा सिंहदेव की आत्मा की शांति के लिए प्रर्थना करेंगे। साथ ही उनकी संवेदना टीएस सिंहदेव और उनके परिवार के साथ है। बता दें कि सरगुजा रियासत के आखिरी राजा टीएस सिंहदेव ही हैं। इसके अलावा उनकी गिनती कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में होती है।