Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीती शाम जैन समाज द्वारा बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित सिद्धितपकी पूर्णहुति पर सिद्धिशिखर विजय उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जैन समाज में तपस्या की परंपरा है, इनकी इन्हीं तपस्या से छत्तीसगढ़ में खुशहाली आती है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि प्रदेश में 11 साल के बेटे, 13 साल की बेटी से लेकर 80 साल की माता समेत कुल 114 तपस्वियों ने द्वारा 44 दिन तक कठोर साधना की गई। साथ ही जैन परंपरा के अनुसार 4500 तरह के व्रत रखे गए।
जैन समाज के संत-मुनि की महानता
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि जैन समाज के संत-मुनि कठोर साधना का पालन करते हुए बिना चरण पादुका के हजारों मील पैदल यात्रा करते हैं। इतना ही नहीं खान-पान पर सयंम रखकर मानव समाज के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। सीएम साय ने कहा कि जैन धर्म एक ऐसा धर्म है, जहां पर गलतियों को स्वीकार कर माफी मांगने की महान परंपरा भी है। सीएम साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु राम का ननिहाल है और माता कौशल्या की पुण्य भूमि है। यहां आने वाले संतों के चरणों को शत-शत नमन है।
छत्तीसगढ़ को मिलता है संतो का आर्शीवाद
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमेशा से संतो का आर्शीवाद मिलता रहा है। संतों की प्रेरणा की वजह से ही यह आध्यात्मिक तपस्या संभव हो पाई। जैन गुरूओं का आर्शीवाद हमेशा हमे ताकत और प्ररेणा देने का काम करता है। वहीं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जैन समाज के तपस्वियों को बहुत बधाई दी। उन्होंने कहा कि जैन समाज के तपस्वियों की तपस्या से छत्तीसगढ़ की धर्मभूमि, कर्मभूमि सुखशाली, समृद्धिशाली बनी हुई है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
7 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines