Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीते दिन रायपुर जिले के भंडारपुरी धाम में गुरुदर्शन और संत समागम मेला में शामिल हुए। यहां उन्होंने सतनामी समाज गुरुगद्दी आसन के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सतनामी समाज के गुरुओं को सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रेरणास्रोत बताया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म में गुरु का बहुत बड़ा महत्व है। छत्तीसगढ़ की सरकार गुरु घासीदास के बताए ‘मनखे मनखे एक समान’ के रास्ते पर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चल रहे हैं और देश का विकास कर रहे हैं।
सांय-सांय हो है काम
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि अभी हाल ही में 2 अक्टूबर को जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना की शुरुआत हुई, इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के 6 हजार गांवों तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब सभी सरकारी काम सांय-सांय हो रहे हैं। इसके साथ ही राज्य का विकास भी सांय-सांय हो रहा है। सतनामी समाज के सभी संघ-समिति-संस्था एक सूत्र में बंधे, पूरा समाज एकजुट हो और साथ में आगे बढ़े।
यह भी पढ़ें: ‘मैं अच्छे से राज्य को चलाना चाहता हूं’, कार्यक्रम में बोले छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय
गुरु घासीदास बाबा
प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि गुरु घासीदास बाबा के 6वें वंशज आज हमारे साथ यहां मौजूद है। हम गुरु घासीदास के बताए रास्ते पर चलें और राज्य के विकास में सहभागी बने। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केवल 100 दिनों में पीएम मोदी के ज्यादातर गारंटियों पूरा कर दिया हैं। डबल इंजन की सरकार के साथ दुगुनी रफ़्तार से राज्य का विकास कर रही है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
3 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
7 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
7 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
10 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
12 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
17 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
31 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
34 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines