शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए CM साय, बोले- जहां नारियों को पूजा जाता है, वहां भगवान करते हैं वास

Chhattisgarh Shakti Vandan Abhiyan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शक्ति वंदन अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि ‘जहां नारियों की पूजा होती है, वहां भगवान रहते हैं।’

Chhattisgarh Shakti Vandan Abhiyan

शक्ति वंदन अभियान को संबोधित करते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Chhattisgarh Shakti Vandan Abhiyan: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शंकर नगर में स्थित दुर्गा मैदान में शक्ति वंदन अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। अभियान को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि वह ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करते हुए प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को बढ़ाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे।

विज्ञापन

इसके साथ ही सीएम साय ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में भी बताया। इसके अलावा सीएम साय ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की हितग्राही महिलाओं को चेक बांटे। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता दीदियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

भारत में होती है महिलाओं की पूजा 

अभियान समारोह सीएम साय ने कहा कि भारत में महिलाओं की प्राचीन काल से पूजा की जाती है। इतना ही नहीं, सनातन के वेदों में भी लिखा है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’, जिसका मतलब है कि ‘जहां नारियों की पूजा होती है, वहां भगवान रहते हैं।’ इसी तरह जब भी हम भगवान के नाम लेते हैं, तो सबसे पहले भगवती का नाम आता है। हमारे देश की राष्ट्रपति एक महिला है। इसके अलावा, देश भर में महिलाओं के नाम पर राशन कार्ड, महिलाओं के नाम पर उज्जवला कनेक्शन और लोकसभा और राज्य सभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा

सीएम साय ने आने कहा कि ‘मोदी की गारंटी’ के तहत छत्तीसगढ़ में भी महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ शुरू की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक विवाहित महिला के खाते में हर महीने एक हजार रुपये डाले जा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ