Chhattisgarh CM Vishnudev Sai: छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मुख्यमंत्री हैं। यही कारण है कि जब उन्होंने बीते दिन जनदर्शन कार्यक्रम किया, तो उनसे मिलने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस जनदर्शन कार्यक्रम में कई लोग सीएम विष्णुदेव साय के पास अपनी परेशानियों को लेकर आए, वहीं कुछ लोग सिर्फ उनसे मिलने के लिए आए। ऐसे ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण के शिव कुमार निराला जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय को अपनी कला-प्रतिभा दिखाने आए। जिसके लिए सीएम साय ने उनकी खूब तारीफ की। उन्होंने ने तो निराला को उनकी इस कला के लिए 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी।
छत्तीसगढ़ के नक्शे पर प्रभु श्रीराम का वन-गमन पथ
दरअसल, शिव कुमार निराला ने छत्तीसगढ़ के नक्शे पर प्रभु श्रीराम का वन-गमन पथ उकेरा का काम किया है। निराला ने बहुत बारीकी से छत्तीसगढ़ का यह नक्शा बनाया, जिसमें प्रभु श्रीराम के चरण चिन्ह को बहुत ही खूबसूरती निखारा गया है। इस नक्शे पर वह सभी जगह भी शामिल हैं, जहां जहां-जहां प्रभु श्रीराम के चरण चिन्ह हैं। इसके अलावा नक्शे पर उन सभी जगहों के बीच की दूरी और पहुंच मार्ग को भी दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल, गोवा और गुजरात से आगे निकला छत्तीसगढ़, केंद्र के टॉप-5 CapEX में शामिल, पढ़ें डिटेल
खाने-पीने की भी सुध नहीं
सीएम विष्णुदेव साय से निराला ने बताया कि शुरू से पेंटिंग में खास रुचि होने की वजह से उन्हें सबसे हटकर कुछ अलग करने का सोचा था। एक दिन उन्हें इस तरह से राज्य के नक्शा बनाने का ख्याल आया। निराला ने बताया कि वह इस नक्शे के जरिए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को संजोना चाहते हैं। निराला को राम वन-गमन पथ का नक्शा का बनाने में डेढ़-दो महीने का समय लगा। कई बार तो वह इस काम में इतना डूब जाते थे कि खाने-पीने की भी सुध नहीं रहती थी। सीएम विष्णुदेव साय ने शिव कुमार निराला की निराली प्रतिभा का सम्मान करते हुए उन्हें 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। इसके साथ ही उन्हें राज्योत्सव में अपनी कला का एक स्टॉल भी लगाने का मौका मिलेगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
17 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
21 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines