CM Vishnudev Sai and Cabinet Visit Ayodhya Dham: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार (13 जुलाई 2024) को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या धाम में पवित्र राम जन्मभूमि पर श्री रामलला के दर्शन के लिए गए। यहां सीएम साय और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने प्रभु रामलला के दर्शन कर उनकी पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में सीएम साय और उनकी कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ के भांचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम का जयकारा गूंजने लगा।
इस मौके पर सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्रीराम के लिए ननिहाल का उपहार उनके चरणों में अर्पित किया। इसके अलावा सीएम साय ने विष्णु भोग का चावल, अनारसा, करी लड्डू, शबरी माता की धरती शिवरीनारायण से बेर, पवित्र जल और कोसे के वस्त्र भी रामलला को अर्पित किए हैं।
रामलला के दर्शन का सौभाग्य
इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ और उसके लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। सीएम साय ने कहा कि हमारी पूरी कैबिनेट ने एक साथ प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए। भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं, भांचा राम के दर्शन के लिए हम लोग बहुत ही उत्सुक थे। भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से अखिरकार वो घड़ी आ ही गई है जब हम लोगों को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिला।
यह भी पढ़ें: ‘अब सांय-सांय मिलती है मितानिन बहनों को प्रोत्साहन राशि’, संबोधन के दौरान बोले CM साय
उपहार में शिवरीनारायण के बेर
सीएम साय ने बताया कि वह प्रभु श्रीराम के लिए ननिहाल से कुछ उपहार ले कर जाना चाहते थे। फिर सोचा कि भगवान श्रीराम के लिए पवित्र भूमि शिवरीनारायण के बेर से अच्छा उपहार क्या हो सकता है। यहां के बेर खुद माता शबरी ने प्रभु श्रीराम को अपने हाथों से खिलाये थे। माता शबरी की धरती से भगवान श्रीराम के लिए यह उपहार ले जाना काफी अच्छा साबित हुआ।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
8 hrs agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
14 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
17 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
20 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
21 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
23 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
24 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
24 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines