CM Vishnudev Sai Amritkaal Chhattisgarh Vision 2047 Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को राज्य नीति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @2047’ को लेकर सचिवों के साथ अपने निवास कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में सभी विभागों के भारसाधक सचिवों के साथ मिलकर ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @2047’ से जुड़े विजन डॉक्यूमेंट बनाने के काम को लेकर योजनाएं बनाई गईं। इस बैठक में प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने सेक्टर में उम्मीद के अनुसार प्रगति प्राप्त करें और विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में सीएम साय का विजन
मुख्यमंत्री साय ने बैठक में सभी विभाग के भारसाधक सचिवों को पीएम मोदी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में बताया। सीएम ने कहा कि उम्मीद की गई है कि भारत के साथ-साथ राज्य को भी 2047 तक विकसित बनाया जाए। उन्होंने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए राज्य स्तर पर कुछ योजनाएं बनाई गई हैं, जिसकी नीतियों, कार्यक्रम और संसाधनों को प्रभावी रूप से उपयोग में लाना जरूरी है। इसके अलावा सीएम साय ने यह भी कहा कि राज्य की खूबियों को पहचान कर उसे आगे बढ़ाने के लिए एक विजन तैयार करना होगा, जिसकी रणनीति और प्लानिंग पर काम करना होगा। इसके साथ की सीएम साय ने संकल्प लिया कि आने वाले छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 1 नवंबर 2024 को ‘अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @2047’ के तहत राज्य का विजन डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में ये 2 IT कंपनियां लगाएगी यूनिट, CM साय कंपनियों को सौंपेंगे एरिया का आवंटन आदेश
इन क्षेत्रों के विकास पर बनानी होगी रणनीति
इसके साथ सीएम साय ने विजन डॉक्यूमेंट में राज्य के लिए संभावित विकास क्षेत्रों के लिए रणनीति और कार्ययोजना का समावेश करने की बात कही है। सीएम साय ने बताया कि कृषि आधुनीकीकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कॉटेज इंडस्ट्री विकास, खनिज संसाधनों का प्रभावी उपयोग, शिक्षा व कौशल विकास, निवेश को प्रोत्साहन, GYAN आधारित विकास, फूड प्रोसेसिंग मिलेट्स, स्वास्थ्य व पोषण, टूरिज्म विकास, रिन्यूवेबल एनर्जी, ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, प्रभावी फिस्कल व टैक्स पॉलिसी व तकनीक का उपयोग, जनजाति विकास और छोटे एवं लघु उद्योगों के राज्य में प्रोत्साहन के लिए रणनीति बनानी होगी। इसके साथ ही सीएम साय ने राज्य नीति आयोग की तरफ से बेस्ट प्रैक्टिस कलेक्शन के लिए तैयार किए गए ऑनलाइन ‘नवोन्मेष पोर्टल’ का लोकार्पण भी किया।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
39 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
4 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
15 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
18 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
20 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
25 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines