CM Vishnudev Sai Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किया अपना वादा पूरा कर दिखाया है। राज्य सरकार की तरफ से छत्तीसगढ़ की माताओं और बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत पैसे मिलना शुरू हो गए हैं। दरअसल, रविवार को राज्य सरकार की तरफ से ‘महतारी वंदन योजना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम साय ने प्रदेश की 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में आज ‘महतारी वंदन योजना’ पहली किस्त डाली है। इस दौरान सीएम साय ने राज्य की माताओं-बहनों का आभार जताया है।
सीएम साय का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि जिस दिन का छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आ गया है। आज छत्तीसगढ़ सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ शुरू कर रही है। आज ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की 70,12,600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में 1000 रुपये का अंतरण किए गए है।
सीएम साय ने महिलाएं को बताया शक्ति-स्वरूप
सीएम साय ने कहा कि सनातन परंपरा कहती है कि ‘जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं’। छत्तीसगढ़ की सरकार इसी विचार को ‘महतारी वंदन योजना’ के साथ धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि ‘महतारी वंदन योजना’ राज्य सरकार की तरफ से महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम है। इस योजना के साथ छत्तीसगढ़ की आधी आबादी अपने सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी छलांग लगाने वाली हैं। धरती पर महिलाएं शक्ति-स्वरूप हैं, जो राष्ट्र की निर्माता हैं।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में लगी नेशनल लोक अदालत, हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 96 मामलों का किया समाधान
विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण जरूरी
सीएम साय ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। वहीं विकसित छत्तीसगढ़ के लिए प्रदेश की महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, जिसके साथ राज्य तेजी से विकास कर रहा है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
10 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
14 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
14 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
16 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
19 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
23 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
24 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines