छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय को महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन का अनोखा तोहफा

CM Vishnudev Sai 60th Birthday: सरस मेला में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन कामना की। इसके साथ ही इन महिलाओं ने सीएम साय को गिफ्ट के रूप में मिलेट्स के लड्डु से थाली दी।

CM Vishnudev Sai 60th Birthday

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 60वां जन्मदिन

CM Vishnudev Sai 60th Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन है, आज वह अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर सीएम साय को चारों तरफ जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। प्रदेश भर के लोग अपने प्यारे और लोकप्रिय मुख्यमंत्री साय को अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। वहीं प्रदेश की स्व- सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने भाई जैसे मुख्यमंत्री साय को एक अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम साय ने स्व- सहायता समूह की बहनों से मिले गिफ्ट को बेहद खास बताया है।

विज्ञापन

समूह की बहनों ने सीएम साय को दिया बर्थडे गिफ्ट

बता दें कि, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सरस मेला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन कामना की। इन महिलाओं ने सीएम साय को गिफ्ट के रूप में मिलेट्स के बने लड्डु दिए, इन लड्डूओं से थाली पर 60 के आकार बना हुआ है, जो सीएम साय के 60वें जन्मदिन दर्शाता है।

विज्ञापन

विकसित भारत में महिलाओं का योगदान

स्व सहायता समूह की बहनों के दिए इस उपहार को सीएम साय ने पूरी इज्जत के साथ ग्रहण किया। इस मौके पर सीएम ने कहा की छत्तीसगढ़ में स्व सहायता समूह की बहने अब धीरे- धीरे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं। इसी के साथ अब मेरे प्रदेश की बहने आए दिन सफलता कि नई कहानी लिख रही हैं। विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने में देश की माताओं और बहनों का अहम योगदान होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ