Cleanliness Service Program In Rajnandgaon: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। जहां वो सीएम विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के साथ राजनांदगांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए के 35 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
छत्तीसगढ़ पहुंचते ही केन्द्रीय मंत्री ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर सीएम साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान के 10 साल पूरे
रायपुर पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि देश में पीएम मोदी की सरकार को 10 साल हो गए हैं, 2014 में स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई थी और उसके10 साल पूरे हो गए हैं। स्वच्छता में बड़ा काम हुआ है और सभी में काफी जागरूकता आई है।
वहीं, पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की और राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि 9 महीने के कार्यकाल में अपराध का ग्राफ गिरा है, उनके समय में अपराध का ग्राफ और ऊंचा था हमारी सरकार ने जल्दी कार्रवाई हो रही है।
राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा अमलीडीह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए, इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने महिलाओं से प्लास्टिक वेस्ट मैंनेजमेंट यूनिट के बारे में की चर्चा। इसके साथ ही स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्राम बरगा में पौधारोपण किया।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को हाउस ट्रेनिंग समेत मिलेंगी वर्ल्ड लेवल की खेल सुविधाएं, CM विष्णुदेव साय का निर्देश
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 hr agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines