Chhattisgarh CM Vishnu Dev Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देते हुए कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है। सीएम विष्णु देव साय ने शनिवार को जिले में 29 नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें 22 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही उन्होंने 52 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें 86 करोड़ 12 लाख रुपये का खर्च आएगा।
सीएम ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
इसके साथ ही सीएम विष्णु देव साय ने जिले में स्वास्थ्य की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के 7 विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 28 लाख रुपये अलॉट किए हैं। इतना ही नहीं, सीएम साय ने 4 करोड़ 61 लाख रुपये से स्थापित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 9 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भी लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत आने वाले निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन का भी भूमिपूजन किया, जिसमें 20 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत ओरछा के 3 विकास कार्यों, जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत के विकास के 4 कार्यों, जल संसाधन विभाग के विकास के 4 कार्यों और क्रेडा के 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया। इन सभी विकास कार्यों में 16.57 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
यह भी पढ़ें: लाल चींटियों की चटनी के क्या हैं फायदे जिसे पसंद से खाते हैं लोग, कैसे बनती है? मिला है जीआई टैग
जल्द शुरू होगा 16 नई सड़कों के निर्माण का काम
सीएम विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के तहत 55 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत के साथ 16 सड़क निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया है। इसके अलावा सीएम ने जिले के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 100 बेड के साथ जच्चा-बच्चा वार्ड को बढ़ाने के लिए 17 करोड़ रुपये अलॉट किए हैं।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
1 hr agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
1 day agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
8 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
12 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
12 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
15 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
17 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
22 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines