---विज्ञापन---

छत्तीसगढ़

महिला सुरक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Helpline Number For Women Released: कोरबा पुलिस प्रशासन ने बालिका और महिला सुरक्षा के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

Helpline Number For Women Released: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। प्रदेश के अंदर हर एक महिला और छोटी बच्चियां सुरक्षित रहे, इसके लिए राज्य सरकार कई हेल्पलाइन जारी करती है।

इसी में कोरबा पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। “सजग कोरबा – सतर्क-कोरबा”के तहत कलेक्टर अजीत वसंत ने यह आदेश जारी किया है। जिसका शुभारंभ वाणिज्य और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया है।

---विज्ञापन---

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि, कोरबा पुलिस ने अपराध रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि, यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर कंट्रोल करने के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

---विज्ञापन---

शिकायतों पर जल्द होगी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका और महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने दिखाई बस को हरी झंडी

First published on: Oct 03, 2024 07:03 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola