CM Vishnu Deo Sai Programs: हरेली के बाद अब तीजा-पोरा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास को सजाया गया है। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में खास आयोजन किया है। सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम में 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रुपये राशि जारी की जाएगी। सरकार इसे तीजा-पोरा तिहार का उपहार बता रही है है। मुख्यमंत्री साय का कहना है कि तीजा का त्योहार वैसे तो 6 सितंबर को है, लेकिन हम पहले ही महिलाओं को राशि जारी कर देंगे। साय ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि इस तीजा पर छत्तीसगढ़ की हर महिला के चेहरे पर मुस्कान और हृदय में गर्व का अहसास है, क्योंकि हमारी सरकार हर कदम उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से पूरा होने के लिए प्रार्थना की जाती है।
भव्य हुआ सीएम हाउस
मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज गया है। इसे मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी की हैं। मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास 1 दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में खासतौर से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं और मितानिनों सहित लगभग 3 हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का पढ़ाया भी जाएगा।
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का होगा विमोचन
मुख्यमंत्री साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े पोस्टर को रिलीज भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन के लिए सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी दिखाएंगे।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तीजा में देंगे महिलाओं को तोहफा, जल्द ट्रांसफर करेंगे महतारी वंदन योजना की 7वीं किस्त
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines