Review Meeting of Revenue Department: छत्तीसगढ़ के सीएम ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान सीएम साय ने सभी अधिकारियों को राजस्व कामों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अपना अनुभव साझा कर राजस्व अमले को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि राजस्व विभाग सीधे आम आदमी से जुड़ा है और हमें इसकी छवि सुधारने के लिए काम करना है। पटवारी लंबे समय तक एक ही स्थान पर न रहे, नियमित अंतराल पर हो स्थानांतरण होता रहे।
वहीं, सीएम साय ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वह व्यक्ति साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।
उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का समाधान कराया। सीएम ने कहा कि हमें राजस्व अमले की पूरी व्यवस्था को दुरुस्त करना है।
रेगुलर समय के बाद पटवारियों का हो ट्रांसफर
सीएम साय ने कहा कि लंबे समय से एक ही जगह पर जमे हुए पटवारियों को हटाया जाए। इसके साथ ही एक ऐसी व्यवस्था तैयार करें जिसमें नियत समय के बाद पटवारी का अनिवार्य रूप से उस हल्के और तहसील क्षेत्र से ट्रांसफर हो जाए। आम लोगों को डेली के सरकारी कामकाज में पटवारी के सहयोग की जरूरत पड़ती है। साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पटवारी अपने मुख्यालय में रहकर काम करें यह सुनिश्चित किया जाए।
सीएम साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सीएम साय ने अधिकारियों को प्रदेश के शासकीय कार्यालयों की भूमि का शासन के पक्ष में नामांतरण अभियान चलाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधिकारियों से कहा कि नगरीय क्षेत्रों में शहरी पट्टों के वितरण के लिए जरूरी कार्यवाही जल्द ही पूरी होनी चाहिए। डेथ ट्रांसफर, बंटवारा, अविवादित नामांतरण सहित राजस्व मामलों के निराकरण में तेजी लाई जाए और इसे समय सीमा में ही पूरा करें। इसके साथ ही राजस्व विभाग नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल पर भी तेजी के साथ काम करें।
ये भी पढ़ें- ‘नालंदा लाइब्रेरी युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए बड़ी मददगार’, छात्रों से संवाद कर बोले केंद्रीय मंत्री JP Nadda
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
7 hrs agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
11 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
14 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
35 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines