Rajya Khel Alankaran Samaroh: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मानित करेंगे। राज्य खेल अलंकरण समारोह में 97 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल और युवा कल्याण विभाग ने खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा अध्यक्ष के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह मौजूद रहेंगे।
समारोह में पुरस्कार वर्ष 2021-22 तथा 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार सम्मान, शहीद विनोद चौबे पुरस्कार तथा मुख्यमंत्री ट्रॉफी से खिलाड़ियों को अलंकृत किया जाएगा। पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए 41 तथा 2022-23 के लिए 56 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
आपको बताते चलें, साल 2004-05 में पहली बार राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया था। साल 2018-19 के बाद समारोह नहीं हुआ है। खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि खेल दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पिछली सरकार ने खिलाड़ियों के साथ अन्याय किया। अलंकरण समारोह का भी आयोजन बंद कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नक्सल क्षेत्रों में 24 DSP नियुक्त
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
7 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
11 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
16 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
21 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
38 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
41 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines