Cleanliness is Service Campaign 2024: रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आज ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024’ की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” के स्लोगन के साथ लोगों को सफाई की शपथ दिलाई गई। छत्तीसगढ़ में स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत के मौके पर विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, नगरीय प्रशासन विभाग सचिव एस बसवराजू, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, कलेक्टर गौरव कुमार सिंह और निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा सहित अन्य अन्य मौजूद रहें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदी, सफाई मित्र, छात्र-छात्राएं और अलग-अलग सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले अलग-अलग एनजीओ को सम्मानित किया गया और सफाई मित्रों को पीपीई किट का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है और इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने प्रदेश के 3 करोड़ जनता की ओर से पीएम मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी। 2014 पीएम मोदी ने लाल किला में तिरंगा फहराकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया था। पहले लोग स्वच्छता पर ध्यान नहीं देते थे, लेकिन अभियान के बाद कई बदलाव आए। स्वच्छता के लिए शौचालय बनाया गया और माता-बहनों का सम्मान बढ़ा।
सीएम साय ने अपने संबोधन में आगे कहा गरीब का बेटा गरीबों की तकलीफों को समझ सकता है, गरीब का बेटा चाय बेचने वाला पीएम मोदी ने गरीबों के लिए काम किया। आज से पखवाड़े का शुभारंभ किया है जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे। सफाई को आदत बनानी है। सभी को इसे अभियान के रूप में चलाना है, इसे सामाजिक आंदोलन बनाना होगा।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ को मिली एक और वंदे भारत, पीएम मोदी ने दुर्ग-विशाखापट्टनम ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
1 day agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
5 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
5 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
8 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
10 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
15 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
29 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
32 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines