National Forest Games In Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम के समापन समारोह में पेरिस ओलंपिक 2024 की पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर शामिल होंगी, जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी।
छत्तीसगढ़ राज्य 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का 2024 का मेजबान करने जा रहा है। राज्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। खेल महोत्सव में देशभर के वन विभाग के खिलाड़ी अलग-अलग खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।
तैयारियों में जुटे खिलाड़ी
इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देख-रेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। राज्य की टीम को इस प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से आत्मविश्वास से परिपूर्ण है।
राज्य के खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
राज्य के प्रमुख खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी संगीता राजगोपालन का है, जिन्होंने राज्य के लिए 100 से अधिक स्वर्ण पदक जीतकर गौरव बढ़ाया है। अरुण प्रसाद, आईएफएस, जगदीशन और आईएफएस के नेतृत्व में खेल चुकी राज्य की बास्केटबॉल टीम पिछले नौ टूर्नामेंटों में विजेता नहीं बन पाई है। वहीं, राज्य की क्रिकेट टीम ने लगातार सात प्रतियोगिताएं जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित कर चुकी है। इस साल इन टीमों के खिलाडियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: लोगों के सामने चाक पर दिखाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलाकारी, बनाई मिट्टी की कटोरी
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
17 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
4 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
4 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
7 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
9 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
14 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
28 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
31 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines