Mahtari Vandana Yojana Chhattisgarh: प्रदेश की साय सरकार विकास कार्यों को लेकर लगातार जुटी हुई है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ सरकार माताओं-बहनों को सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ ही उनके मान-सम्मान को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए प्रदेश में संचालित महतारी वंदन योजना के चलते राज्य की 70 लाख महिलाओं को अब अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं रही है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में राज्य सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रूपए की राशि पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 5 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की माताओं और बहनों से किए अपने संकल्प को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए की मदद दी जा रही है।
इस दिन मिलेगा तीजा का तोहफा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त जारी करेंगे। मुख्यमंत्री सीएम साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में 1-1 हजार रूपए की राशि जारी करेंगे।
महतारी वंदन योजना के लिए एप लॉन्च
महतारी वंदन योजना को अमल करने के साथ-साथ सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल एप का भी शुभारंभ किया जा चुका है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है इसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की अचानक मौत हो जाती है, तो इसकी सूचना भी मोबाइल एप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है तथा निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। अगर किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो तो भी मोबाइल एप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से हितग्राहियों को मिल सकेंगी। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मोबाइल एप एन्ड्रायड बेस्ड है और इसे प्लेस्टोर से mahtarivandanyojan डाउनलोड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- नक्सल क्षेत्रों के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल, सरकार देगी ब्याज मुक्त एजुकेशन लोन
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
6 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
10 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
10 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
13 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
15 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
20 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
34 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
37 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
40 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines