हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CG: जल जीवन मिशन ने बदला महिलाओं का जीवन, पानी के लिए संघर्ष से मिली मुक्ति

Jal Jeevan Mission: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। अब योजना के तहत गांवों में साफ पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
Jal Jeevan Mission

Jal Jeevan Mission: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। इसी के तहत राज्य के अंदर लोगों को पीने का साफ पानी मिल पाए, इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई योजनाओं पर काम कर रह है। इसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के पाराडोल के छोटे से गांव बैगापारा में सालों से साफ पानी की कमी से जूझ रहे थे। इस गांव के लोग आज जल जीवन मिशन द्वारा नल-जल कनेक्शन के जरिए साफ पानी का लाभ उठा रहे हैं। इस बदलाव की मिसाल बनी हैं बैगापारा की निवासी फूल बाई बैगा, जिनकी कहानी इस मिशन की सफलता का प्रतीक बन गई है।

बैगापारा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में लंबे समय तक साफ पानी की व्यवस्था न होने के कारण लोग प्राकृतिक जल स्रोतों और छोटे-मोटे कुओं पर निर्भर थे। लेकिन सफाई और उपलब्धता अक्सर अनियमित रहती थी। इससे गांव में बीमारियां आम हो गई थीं। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने के लिए घंटों लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे उनकी शिक्षा और डेली लाइफ भी प्रभावित होता था।

विज्ञापन

जल जीवन मिशन का शुभारंभ और बदलाव का सफर

01 अप्रैल 2024 को जल जीवन मिशन के तहत बैगापारा में नल-जल आपूर्ति के प्रयास शुरू किए गए। सरकार ने गांव के हर घर को 100 प्रतिशत एफएचटीसी (फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन) से जोड़ने का लक्ष्य रखा। 18 नवंबर 2024 तक बैगापारा के प्रत्येक घर को नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परिवारों को निजी स्रोतों के जरिए साफ पानी की नियमित आपूर्ति हो।

साफ पानी ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी

जल जीवन मिशन के प्रभाव ने बैगापारा के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। महिलाओं और बच्चों का समय और श्रम बचत होती है, वे लोग अपना समय अब शिक्षा, खेती और अन्य उत्पादक कार्यों में लगा रहे हैं। स्वच्छ पेयजल ने जल जनित बीमारियों की घटनाओं को काफी हद तक कम कर दिया है।

विज्ञापन

फूलबाई बैगा ने इस योजना का व्यक्तिगत रूप से लाभ उठाया और इसे ग्रामीणों के लिए जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह पहल हमारे जैसे ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और स्वस्थ बना रही है। अब हमारा जीवन पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुरक्षित हो गया है।

प्रेरणा का स्रोत बना बैगापारा

बैगापारा की सफलता अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई है। जल जीवन मिशन ने साबित किया है कि सही दिशा में किए गए ठोस प्रयासों से ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और स्वस्थ बनाया जा सकता है।

विज्ञापन

यह कहानी केवल सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की नहीं, बल्कि गांववासियों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए एक बड़े कदम की मिसाल है। बैगापारा अब पूरे क्षेत्र में एक मॉडल गांव के रूप में उभर रहा है।

ये भी पढ़ें-  हरियाणा-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में Tax Free हुई फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’; एक्टर ने जताया सीएम का अभार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola