---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कांग्रेस की न्याय यात्रा पर बड़ा वार, जानिए क्या कहा

Cleanliness Fortnight Celebration: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Cleanliness Fortnight Celebration: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गांधी जयंती के अवसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम साय ने कहा कि, महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है, उनको नमन करते हैं हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुजारी थे। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया। शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की।

इस दौरान पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा समापन समारोह में भी शामिल हुए। सीएम साय ने संबोधित करते हुए कहा कि, विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा था। आज के दिन को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में भी मानते है। पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान चल रहा है। अपने हाथों से यहां सदस्यता अभियान भी चलाएं है।

---विज्ञापन---

कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए- सीएम साय

कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सीएम साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। 5 साल तक जनता के विकास को जिस प्रकार से उन्होंने रोका उन्हें तो क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सदर बाजार, आजाद चौक रायपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

---विज्ञापन---

मुख्यमंत्री साय ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस दौरान स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में भाग लेते हुए उन्होंने मौजूद जनप्रतिनिधियों के साथ झाड़ू भी लगाई। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत सहित अन्य जनप्रनिधि मौजूद रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  सूरजपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय, जिले के 35,254 लोगों का पूरा किया घर का सपना

First published on: Oct 02, 2024 02:11 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola