CG Finance Minister OP Choudhary News: छत्तीसगढ़ की साय सरकार लगातार विकास कार्यों को करने में जुटी हुई है। प्रदेश में शिक्षा का स्तर का अच्छा हो, इसके लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है और सुविधाएं दे रही हैं। इसी के तहत सीएम साय के नेतृत्व में काम कर रहे छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ जिले के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने गवर्नमेंट हाईयर सेकंडरी स्कूल के औचक निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने स्कूल में लेबोरेटरी निर्माण के लिए 20 लाख रुपए और पुस्तकालय के पुस्तकों के लिए 2 लाख रुपए की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्कूल का भ्रमण कर स्कूल के मूलभुत सुविधाओं की जानकारी ली।
पुसौर विकासखंड के गवर्नमेंट हाईयर सेकंडरी स्कूल के छात्राओं वित्त मंत्री चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चार से पांच साल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य बनाकर कामयाबी हासिल करने के लिए पढ़ाई करें, ताकि आपका भविष्य बन सके। उन्होंने कहा कि आज के दौर कंपटीशन का दौर है, शुरूआती असफलताओं से निराश और हताश न होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान फोकस करें।
छात्रों से साझा किए अपने अनुभव
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि बड़ी सोच और रणनीति बनाकर पढ़ाई करें, तभी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। आज भारत विकासशील से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां अलग-अलग क्षेत्र में कैरियर के अलग-अलग अवसर तैयार हो रहे है। आपको उस अवसर को प्राप्त करने के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों पर चर्चा कर करते हुए टिप्स के साथ ही कैरियर के अलग-अलग विकल्प की जानकारी भी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन के संघर्ष और अनुभव भी साझा किए।
करियर गाइड बुक का डिस्ट्रीब्यूशन
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, शासकीय नौकरी के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शासन की छात्रोपयोगी योजनाओं से संबंधित करियर गाइड बुक बांटी गई। उन्होंने कहा कि करियर गाइड आपको उच्च शिक्षा से संबंधित जिज्ञासा के साथ सामान्य ज्ञान को पूरा करने में सहायक होगी।
ये भी पढ़ें- ‘अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में आगे रहने वाला समाज है’, अग्रसेन जयंती पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
13 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
16 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
19 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
20 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
22 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
24 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines