Naxalites New Surrender Policy: प्रदेश में लगातार साय सरकार विकास के कामों में जुटी हुई है। इसके अलावा प्रदेश में नक्सलियों को लेकर भी अलर्ट है और इसी को लेकर साय सरकार एक पॉलिसी लेकर आ रही है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित के दौरे के बाद राज्य सरकार नक्सलियों के लिए नई सरेंडर पॉलिसी लाने जा रही है। सोमवार को सूबे के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों की सरेंडर पॉलिसी को और बेहतर करना है। वहां सुविधाओं को जोड़ना है, लेकिन हम चाहते हैं कि और सुविधाएं देकर उनका जीवन व्यवस्थित करें। बस्तर की स्थिति ऐसी है कि सरेंडर करने वालों को सात दिवस के भीतर आप गन पकड़ाकर गनमैन बना सकते हैं। ये इतने विश्वासपात्र होते हैं। इसलिए जो अनावश्यक बंदूक लेकर निकले हैं, उन्हें मुख्यधारा में जोड़ना हमारा मकसद है।
सूबे में नशाखोरी को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने आगे कहा कि, एक ग्राम भी ड्रग भारत में प्रवेश न करें इसके लिए भारत सरकार काम कर रही हैं। अगर छत्तीसगढ़ में भी ड्रग मिलता है तो उसकी पूरी जांच की जाएगी और कठोरता के साथ कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा ड्रग यूजर की प्रॉपर्टी को भी ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए पूरा पुलिस प्रशासन इसमें पूरी ताकत से लगा हुआ है। यूनिफाइड पेंशन को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, कुछ लोगो की ओल्ड स्कीम और कुछ को नई पेंशन स्कीम की भी मांग थी। दोनों को देखते हुए यूनिफाइड पेंशन लागू किया गया है।
चार आयामों पर हो रहा काम
नक्सलवाद खात्मे को लेकर उन्होंने बताया कि बस्तर में चार आयामों पर काम हो रहा है। 13 से 18 साल के बच्चों और जवानों को घर से उठाकर नक्सली बना दिया जाता है, इसके लिए भी गतिविधियां की जा रही है। पीड़ितों के लिए कुछ एनजीओ सामने आये हैं और सरकार की ओर से भी काम हो रहा है। सभी पर काम किया जा रहा है। बस्तर के लोग सुरक्षित और उनकी संस्कृति संरक्षित रहे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पीसीसी चीफ दीपक बैज के शराब बंदी वाले बयान दिया ये जवाब
पीसीसी चीफ दीपक बैज के शराब बंदी वाले बयान पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस ने जब गंगाजल उठाकर शराबबंदी की बात कहीं तो क्यों उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया। पहले तो वो ये बताए। हमने तो अपने घोषणा पत्र में भी नहीं कहा था तो उन्हें इस प्रकार का आरोप लगाना शोभा नहीं देता है।
ये भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में किया ‘पैक्स‘ का शुभारंभ, साय सरकार को दी ये खास सलाह
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines