BJP Membership Campaign: देशभर में भाजपा संगठन पर्व पर सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सीएम साय आज से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। दिनदयाल ऑडिटोरियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सबसे पहले उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाएंगे। इसके बाद सीएम साय, अन्य लोगों को भाजपा ज्वॉइन करवाएंगे। इसी तरह सभी मंत्री-विधायक, सांसद भी भाजपा ज्वॉइन करेंगे। प्रदेशभर में 50 लाख लोगों को सदस्यता दिलाई जाएगी। बीजेपी ने सोमवार को ‘संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024’ लॉन्च किया था। इस मौके पर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की सदस्यता ली थी। भाजपा के नेता नए सिरे से भाजपा ज्वॉइन कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, विधायक, सांसद मौजूद रहेंगे।
हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य
रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक वॉर रूम तैयार किया गया है। यहां से सदस्यता अभियान की हर पल की निगरानी होगी। अगले दिन 4 सितंबर को जिला इकाइयों और 6 सितंबर को मंडल इकाइयों में सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी की सदस्यता के लिए प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
छत्तीसगढ़ में टूटेगा पुराना रिकॉर्ड
सदस्यता अभियान प्रभारी अनुराग सिंहदेव ने बताया कि कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ सदस्यता के मामले में पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा। हर क्षेत्र हर समाज हर वर्ग के लोग, युवा महिला बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में भाजपा के सदस्य बनेंगे।
4 सितंबर से इन जिलों में होगा सदस्यता अभियान
प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव बिलासपुर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को रायगढ़ और दुर्ग, सरोज पांडेय को रायपुर, लता उसेंडी को कांकेर में सदस्यता अभियान का जिम्मा मिला है। हर जिले में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी मिली है।
इन जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री रामजी भारती, कोमल जंघेल और विक्रांत सिंह, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा और संजीव शाह, राजनांदगांव में विधायक अमर अग्रवाल, खूबचंद पारख और अशोक शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही कबीरधाम में विधायक भावना बोहरा, मोतीराम चंद्रवंशी और सियाराम साहू, बेमेतरा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, विधायक ईश्वर साहू, लाभचंद बाफना, विधायक दीपेश साहू और प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल को जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कल शुरू होगा बीजेपी सदस्यता अभियान, मुख्यमंत्री बोले-लक्ष्य को पार करेंगे हम
संबंधित खबरें
'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
9 hrs agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 day agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
6 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
13 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
17 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
17 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
20 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
22 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines