Chhattisgarh Ministers list: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने 9 विधायकों के नाम का ऐलान किया, जो मंत्रिपद की शपथ लेंगे। विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में शामिल इन नौ मंत्रियों में एक सामान्य, एक एससी, 5 ओबीसी, 2 एसटी वर्ग से हैं। जानकारी के अनुसार, विभागों का बंटवारा बाद में होगा।
ये विधायक बनेंगे मंत्री
बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन देवांगन
श्याम बिहारी जायसवाल
ओ पी चौधरी
टंकराम वर्मा
लक्ष्मी रजवाड़े
सुबह 12 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
इन 9 मंत्रियों में सरगुजा संभाग से 3, रायपुर संभाग से 2, बिलासपुर संभाग से 2 और बस्तर-दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल है। सुबह 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां ये विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।
जानकारी के अनुसार, विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में तीन विधायक पहली बार मंत्री बनेंगे। बाकी विधायक काफी अनुभवी हैं। विष्णु देव की टीम में नए और पुराने चेहरों का सामंजस्य स्थापित किया गया है। रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल 8 बार के विधायक हैं। वह अविभाजित मध्य प्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। जबकि रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में भी वे मंत्री रहे।
रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी पहली बार MLA बने हैं। वह रिटायर्ड आईएएस हैं। वहीं बलौदाबाजार से MLA टंकराम वर्मा और भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं। जबकि मनेंद्रगढ़ से MLA श्याम बिहारी दूसरी बार के विधायक हैं। नवागढ़ से विधायक दयालदास बघेल 4 बार विधायक रह चुके हैं। वह रमन सरकार में भी मंत्री रहे।
कोरबा से विधायक लखन देवांगन दूसरी बार MLA चुने गए हैं। वह कोरबा के महापौर भी रह चुके हैं। नारायणपुर से विधायक केदार कश्यप चौथी बार के विधायक हैं। वह रमन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पहले कहा जा रहा था कि शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भव्य होगा, लेकिन अब खबर है कि ये विधायक राजभवन में ही शपथ लेंगे।
इससे पहले बीजेपी ने गुरुवार को ही जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 35 और जीजीपी ने 1 सीट पर जीत हासिल की। बता दें कि बीजेपी ने तीन राज्यों में नए सीएम दिए हैं। जहां छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय को चुना गया तो वहीं मध्य प्रदेश में मोहन यादव और राजस्थान में भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं किरण सिंह देव? जिन्हें बीजेपी ने बनाया छत्तीसगढ़ का प्रदेशाध्यक्ष
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, BJP ने किया विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में गई 6 लोगों की जान, कई घायल
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें सरकार के नए नियम
12 days agoअसम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर हुआ पथराव; गाड़ियों के शीशे टूटे
12 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत; 17 यात्री घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
15 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़: कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत; तीनों नहाने गई थीं
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, एनआईए की विशेष अदालत का फैसला
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines