नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में छत्तीसगढ़ के एक शीर्ष नौकरशाह को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की हिरासत में भेज दिया है। ED ने दावा किया है कि कोल माइनिंग में अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में सौम्या के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं।
चौरसिया छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा (CAS) से एक सिविल सेवक हैं और 2018 में राज्य में बघेल की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में शामिल हुईं। शीर्ष नौकरशाह ने पहले तब सुर्खियां बटोरीं जब जुलाई में आई-टी विभाग ने उनके घर पर छापा मारा और कुल 14 करोड़ रुपये की ‘अघोषित’ नकदी और आभूषण जब्त किए। कई करोड़ रुपये के कर चोरी का भी पता चला था।
फरवरी 2020 में चौरसिया के भिलाई हाउस की पहली बार आयकर अधिकारियों द्वारा तलाशी ली गई थी। तब सीएम बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसे असंवैधानिक” और “राजनीतिक रूप से प्रेरित” बताया था। पिछले हफ्ते बघेल ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि ईडी और आयकर अधिकारियों ने हिरासत में लिए गए व्यवसायियों और अधिकारियों को डंडों से पीटा।
मुख्यमंत्री ने कहा था कि स्थानीय पुलिस को बिना सूचना दिए लोगों को हिरासत में लेने, मौके पर ही सम्मन तामील कराने, मुर्गे की स्थिति में बैठाने, बिना खाना-पानी के देर रात तक रोके रखने, डंडों से पीटने, कैद करने की धमकी देने की घटनाओं की हमें जानकारी मिली है।
गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया को स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने फिर उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया। सौम्या चौरसिया को अब 6 दिसंबर को पेश किया जाएगा। ईडी की कार्रवाई में ये 5वीं गिरफ्तारी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 150 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध खनन मामले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
रायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
6 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
9 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
13 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
13 days agoबालोद में यात्री बस पलटी, कंडक्टर की मौत
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoछत्तीसगढ़ के कोरबा में तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांकेर में 2019 के हत्या मामले में दोषी को उम्रकैद, NIA कोर्ट का फैसला
17 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines