Chhattisgarh : आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे सीएम भूपेश बघेल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे। सीएम बघेल ने कल रायपुर और बिलासपुर संभाग का दौरा किया था। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम भिलाई के जयंती स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और भेंट-मुलाकात में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री युवाओं के साथ 2 घंटे रहेंग। इस दौरान मुख्यमंत्री छग के विकास में युवा ऊर्जा के सदुपयोग, विकास की संभावनाओं, नवाचार, युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीति, योजनाओं और उनके क्रियान्वयन तथा उपलब्धियों पर अपनी बात रखेंगे और साथ ही युवाओं की जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब भी देंगे।
कार्यक्रम में दुर्ग के अलावा राजनांदगांव, कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के युवा, महाविद्यालयी छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा सीएम से अपने मन की बात कहेंगे।
ये भी देखें: Chhattisgarh Congress प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij का बड़ा बयान Manipur को लेकर गृहमंत्री पर बयान
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: