शिलान्यास के बाद बोले मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, आपका पैसा आप तक लौटा रही है छत्तीसगढ़ सरकार
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्य के सीएम भुपेश बघेल के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। सम्मेलन में सीएम भुपेश बघेल ने मल्लिकार्जुन खड़गे का भव्या तरीके से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष खड़गे ने बाबा गुरु घासीदास जी के आस्था के प्रतीक और गांव-गांव में निर्मित जैतखाम का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम बघेल ने आदिवासी भाइयों-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की बात कही।
सम्मेलन को सबोधित करत हुए सीएम बघेल ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने हमेशा सत्य के रास्ते में चलने का संदेश दिया है। बाबा गुरु के इसी संदेश पर चलते हुए राज्य सरकार आम लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि सुदूर वन क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाइयों-बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लघु वनोपज खरीदने की व्यवस्था हो रही है। सीएम ने आगे कहा कि देश का तीन चौथाई लघुवनोपज छत्तीसगढ़ में खरीदा जाता है।
यह भी पढ़ें: भरोसे के सम्मेलन में रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, लगाया जय जोहार जय छत्तीसगढ़ महतारी का नारा
सीएम ने आगे कहा कि शहीद महेंद्र कर्मा के नाम से शुरू हुई बीमा योजना का लाभ अब तक प्रदेश के 12.50 लाख संग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं, बच्चे सभी को मजबूत बनाया जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ सरकार आपका पैसा आप तक लौटा रही है। कांग्रेस सरकार संसाधनों का उपयोग आपके हित में करती है। आवास बनवाने के लिए हमने 47 हजार परिवार के खातों में 25-25 हजार रुपए की राशि जमा करवा दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: