Chhattisgarh Election 2023: भूपेश बघेल ने किया दावा, छत्तीसगढ़ में फिर से बनेगी कांग्रेस की सरकार
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

CM Bhupesh Baghel On Upcoming Election, रायपुर: छत्तीसगढ़ में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से लेकर कांग्रेस सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। आए दिन दोनों पार्टियों की तरह से राज्य में सरकार बनाने का दावा किया जाता है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि इस बार छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा कि राज्य में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है।
मीडिया से मुखातिफ होते हुए सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और भी पूरी मजबूती के साथ। उन्होंने आगे कहा कि हम ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं है, बस हमारे साथ छत्तीसगढ़ के लोगों का आत्मविश्वास है। छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस की सरकार ही आएगी।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक समापन समारोह में शामिल हुए CM बघेल, 1906 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम
बता दें कि दरअसल, छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं लागू की है, जिसके दम पर वो छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है।
मालूम हो कि, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले ही बिलासपुर में चुनावी सभा की थी। जिसमे उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि राज्य में दोबारा से कांग्रेस की ही सरकार बनने वाली है। साथ ही उन्होंने बघेल सरकार द्वारा राज्य में शुरू की गई योजनाओं का खूब बखान किया। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को राज्य का डिप्टी सीएम बना दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: