Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को धमतरी जिले के दौरे किया। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम ने भटगांव में 134 करोड़ से ज्यादा के 154 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सीएम ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल और जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने जैसी कई घोषणाएं की।
‘आदिवासियों की संस्कृति को हम बढ़ावा दे रहे हैं’
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारा लक्ष्य है कि सभी वर्गों की आय में वृद्धि हो। इसलिए सभी वर्गों के लिए हमने योजनाएं बनाई है। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे है इसकी हमें खुशी है। संस्कृति, खेलकूद, आदिवासियों की संस्कृति को हम बढ़ावा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर करीब 12 बजे भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत सबसे पहले अछोटा गांव पहुंचे। यहां उन्होनें रीपा योजना के तहत महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों का अवलोकन कर महिला समूहों से चर्चा किया।
प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन का शुभारंभ भी किया। बाद इसके मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ग्राम भटगांव पहुंचे और चन्द्र मौली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भटगांव में हितग्राहियों को प्रतीकात्मक तौर पर सामग्री और चेक का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने 137 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया।
इसमें 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रुपये के 28 कार्यों का लोकार्पण और 123 करोड़ 63 लाख 22 हजार रुपये के 126 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। इसके अंतर्गत दोनर और सोरिद में नवीन विद्युत उपकेन्द्र और अर्जुनी में अति उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र, भंवरमरा, देमार, खम्हरिया, डाही से डांडेसरा और मड़वापथरा से बरपानी मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल शामिल है।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines