Chhattisgarh Chunav 2023: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए स्टाइपेंड प्रावधान को रद्द कर दिया है। इस नियम के तहत सीधी भर्ती के माध्यम से चुने जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को चैथे वर्ष से पूरा वेतन मिलता था। सरकार के इस कदम से प्रदेश के 38 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। सरकार ने यह कदम दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले उठाया है।
सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करते हुए वजीफा प्रावधान समाप्त करने की घोषणा की थी। बता दें कि यह प्रावधान वर्तमान सरकार ने 2020 में लागू किया था। इसके तहत सीधी भर्ती से नियुक्त हुए सरकारी कर्मचारी को पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष तक मूल वेतन का 70, 80 और 90 फीसदी वजीफा मिलने का प्रावधान किया गया था।
कोविड के कारण लिया गया था निर्णय
अधिकारी ने मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि नियुक्ति के चौथे साल में कर्मचारी को पूरा वेतन दिया जाता था। उन्होंने बताया कि इससे पहले परिवीक्षा अवधि 2 साल की थी, लेकिन कर्मचारी की नियुक्ति होते ही पूरा वेतन मिलता था। उन्होंने बताया कि सरकार ने जुलाई 2020 में कोविड से उपजे हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया था। इसके बाद सरकार ने कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि 2 से बढ़ाकर 3 साल कर दी और चैथे साल से कर्मचारी पूरा वेतन देने का फैसला किया गया था।
संबंधित खबरें
सड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
5 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
9 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
9 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
12 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
14 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
19 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
33 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
36 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines