Chhattisgarh Chintan Shivir Second Day: छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में स्थित इंडियन इंट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) में आज चिंतन शिविर का दूसरा दिन है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह अपने मंत्रिमंडल के साथ योगाभ्यास किया। इसके बाद सुबह 10 बजे से मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को IIM के एक्सपर्ट ने मैनेजमेंट की क्लास दी। इस क्लास में एक्सपर्ट ने मंत्रियों को मैनेजमेंट के जुड़े कई टिप्स दिए और स्ट्रेटजी के बारे में बताया है।
G20 के शेरपा ने दिया विकास का मंत्र
इसके अलावा सुशासन के विषय पर नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी 20 के शेरपा अमिताभ कांत ने भी सीएम साय और उनके मंत्रिमंडल के लिए सेशन किया। अमिताभ कांत ने अपने सेशन में कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ देश के सबसे खनिज समृद्ध राज्यों में से एक है। यहां मैन्युफेक्चरिंग और सर्विस सेक्टर को तेजी से बढ़ावा दें, तो बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सबसे जरूरी आधारभूत बिंदु हैं। इन पर बढ़िया काम कर तेजी विकास के लक्ष्य को छूआ जा सकता हैं। पॉलिसी रिफॉर्म पर काम करने से छत्तीसगढ़ में तेजी से आर्थिक प्रगति होगी और राज्य जनकल्याण की दिशा में बढ़ सकेगा।
यह भी पढ़ें: IIM रायपुर में दो दिवसीय चिंतन शिविर में पहुंचे CM साय, नीति आयोग के CEO ने दिया विकास का मंत्र
2047 तक विकसित होगा छत्तीसगढ़
बता दें कि रायपुर IIM में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। इस चिंतन शिविर की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पहले दिन सीएम विष्णुदेव साय और उनकी सरकार के सभी मंत्रियों को मैनेजमेंट के गुर सीखाएं गए। नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने विकसित छत्तीसगढ़ को लेकर एक लंबा सेशन भी किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर प्रदेश को 2047 तक किस तरह से विकसित किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
3 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
3 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
6 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
8 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
13 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
13 days agoरायपुर में 40 हजार लोगों ने एक साथ सुनी ‘मन की बात’, विश्व रिकॉर्ड का दावा
27 days agoछत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत
30 days agoअपनी सिम किसी और को दी तो 3 साल की जेल और 50 लाख तक जुर्माना, जानें नियम
33 days agoअसम में भूपेश बघेल-गौरव गोगोई की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले पर पथराव
34 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines