CG Chief Secretary and DGP Visit: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में हुई घटना ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश को हिला कर रख दिया था। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में इस घटना की जांच की जा रही है। हाल ही में प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा बलौदा बाजार के जिला मुख्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने आगजनी की घटना शिकार हुई कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के पूरे हो चुके रिस्टोरेशन काम का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के बैठक को लेकर बेहतर दायित्व निर्वहन के लिए उनका मनोबल बढ़ाया है।
मुख्य सचिव ने बढ़ाया अधिकारियों का मनोबल
इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि घटना बहुत ही दुर्भाग्यजनक है। इससे आम लोगों को, कार्यालय में काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों का काफी भौतिक नुकसान हुआ है। इस घटना के चलते इन सभी लोगों को काफी भावनात्मक दुख भी पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा कि आर्थिक नुकसान तो जल्द ही ठीक हो जाते हैं, लेकिन भावनाओं के नुकसान को ठीक करने में काफी समय लग जाता है। जिला प्रशासन ने भवन का रिस्टोरेशन बहुत कम समय में पूरा कर लिया है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी मेहनत के साथ काम किया हैं। सभी अधिकारी और कर्मचारी घटना के बाद इससे उबरकर दोबारा से अपने काम में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जंगल बचेगा तो आजीविका के साधन बढ़ेंगे’, जानिए छत्तीसगढ़ मंत्री नेताम ने ऐसा क्यों कहा
‘ऐसी घटना दोबारा न हो’
वहीं बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उसका पालन सुनिश्चित किया जाए। इस घटना से अधिकारी कर्मचारी के मनोबल पर निश्चित ही असर हुआ है लेकिन आप सभी संकल्पित हैं और जल्द इससे उबर जाएंगे।
संबंधित खबरें
कांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
9 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
3 days agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
5 days agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
12 days agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
16 days agoदशहरे पर AK-47 चलाने वाली ‘लेडी सिंघम’ अंकिता शर्मा विवादों में
16 days agoरायपुर की टार फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुआं
19 days agoछत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती
21 days agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
26 days agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines