45 करोड़ की लागत से बन रहा रायपुर में म्यूजियम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निरीक्षण

Shaheed Veer Narayan Singh Museum: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे। वहीं, आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।

CM sai news

CM sai news

विज्ञापन

Shaheed Veer Narayan Singh Museum: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस मौके पर आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संग्रहालय परिसर में स्थापित मूर्तियों और अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया। आपको बता दें, संग्रहालय का निर्माण नवा रायपुर में आदिम जाति अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के पास 10 एकड़ जमीन पर 45 करोड़ रुपये की लागत से लगभग से किया जा रहा है। यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के आदिवासी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित होगा।

विज्ञापन

आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (Tribal Research and Training Institute) के संचालक पीएस एल्मा भी इस निरीक्षण में शामिल हुए और संग्रहालय के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग नरेन्द्र कुमार दुग्गा भी मौजूद थे।

इसके अलावा, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस’ के अवसर पर आज से ‘राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान’ का शुभारंभ किया। प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत राजधानी के जेआरदानी गर्ल्स स्कूल, कालीबाड़ी में बच्चियों को एलबेंडाजोल की दवाई खिलाकर की। यह पहल देशभर में कृमियों से मुक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ